मरचूला बस दुर्घटना में कुमाऊं विश्वविद्यालय के छात्र की मौत, परिसर में शोक

Social Reporting

भीमताल : मरचूला में हुए एक दर्दनाक बस हादसे में कुमाऊं विश्वविद्यालय के भेषज विज्ञान विभाग के बी.फार्म प्रथम वर्ष के छात्र सिद्धि विनायक की मौत हो गई। सिद्धि विनायक दीपावली अवकाश के बाद वापस भीमताल लौट रहे थे, जब यह दुखद घटना घटी।
सिद्धि विनायक के असामयिक निधन की खबर से पूरे विश्वविद्यालय परिसर में शोक की लहर है। विभागाध्यक्ष प्रो. अनिता सिंह ने बताया कि सिद्धि पौड़ी गढ़वाल के निवासी थे और एक होनहार छात्र थे। उनके निधन से पूरा विभाग स्तब्ध और शोकाकुल है।
इस दुखद घटना के बाद विश्वविद्यालय में शोकसभा का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों ने शामिल होकर सिद्धि विनायक को श्रद्धांजलि अर्पित की। शोकसभा में उनकी आत्मा की शांति और उनके परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की गई।
दुर्घटना की खबर मिलते ही सिद्धि विनायक के परिजनों को सूचना दी गई, और पूरे विश्वविद्यालय ने इस दुखद घड़ी में परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *