पौधा रोपण करते ग्राफ़िक एरा के विद्यार्थी

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के ईको क्लब का बड़ा कदम: जंगलों में लगाए 500 पौधे

Social Reporting शिक्षा स्वास्थ

भीमताल: ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के ईको क्लब ने इस मानसून में पर्यावरण संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जंगलों में 500 पौधे लगाने का बीड़ा उठाया है। इस अभियान की शुरुआत आज 50 पौधे लगाकर की गई।इस महत्वपूर्ण अभियान की सराहना करते हुए यूनिवर्सिटी के निदेशक, सेवानिवृत्त कर्नल ए.के. नायर ने कहा कि यह पहल न केवल पर्यावरण को संरक्षित करने में मदद करेगी बल्कि छात्रों में सामाजिक जिम्मेदारी और पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी बढ़ाएगी।”अभियान का नेतृत्व डॉ. फरहा खान कर रही हैं, जिनके साथ यूनिवर्सिटी की कविता खाती और निधि जोशी ने भी भाग लिया। डॉ. फरहा खान ने बताया, “हमारा उद्देश्य जंगलों को हरा-भरा बनाना और पर्यावरण संतुलन बनाए रखना है। स्थानीय समुदायों में भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। यूनिवर्सिटी के छात्रों ने भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इसे सफल बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *