भीमताल में चेयरमैन के लिए कांग्रेसियों की लंबी कतार

Social Reporting

भीमताल। कांग्रेस के जिला प्रभारी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, जिलाध्यक्ष राहुल छीमवाल और विधानसभा प्रभारी राजेंद्र सिंह ने गुरुवार को भीमताल के मिनी स्टेडियम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित की। जिला प्रभारी गिविंद सिंह कुंजवाल ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत के लिए काम करने को कहा। कांग्रेस सीट से अध्यक्ष पद के लिए देवेंद्र सिंह चनौतिया, डीके डालाकोटी, नीरज कुमार मोनू, विपिन सनवाल, विपिन चंद्रा, भूपेंद्र कन्नौजिया, सौरभ रौतेला, राकेश बृजवासी, सतीश लाल वर्मा, सीमा टम्टा, आशा आर्य, निर्मला आर्य, रामपाल सिंह गंगोला, देवेंद्र सिंह फर्तियाल, छाया बृजवासी, दया डालाकोटी आदि ने दावेदारी की। इस दौरान गोपाल दत्त पलड़िया, खुशीराम, पीसी नौगाई, सूरज मेहरा, देवेंद्र सिंह मेहरा, गुंजन रौतेला, विजय नेगी, पवन जोशी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *