विधायक कैड़ा ने गोहाना में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में किया प्रचार

Social Reporting

जनता से भाजपा के लिए मतदान की अपील

भीमताल : विधायक राम सिंह कैड़ा इन दिनों हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने गोहाना विधानसभा क्षेत्र के खानपुर कला, रोहिल्ला, उत्तमनगर, मुगलपुरा और अन्य क्षेत्रों में जनसभाएं आयोजित कर भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाया।
विधायक कैड़ा ने भाजपा प्रत्याशी अरविंद शर्मा के समर्थन में वोट डालने की अपील की। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की गरीब हितैषी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं से आम जनता को सीधा लाभ मिल रहा है।
उन्होंने दावा किया कि हरियाणा की जनता ने भाजपा के पक्ष में मतदान करने का मन बना लिया है, और इस बार फिर से भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि देश और हरियाणा में भाजपा की सरकार ही विकास और समृद्धि की गारंटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *