भगवती मंदिर में मां दुर्गा हुई विराजित

Social Reporting

पांडेछोड़ में महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

भीमताल । भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत अलचौना के तोक पांडेछोड़ की महिलाओं ने गुरुवार को कलश यात्रा का आयोजन किया। कलश यात्रा के बाद माता दुर्गा की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा कर कुलदेवी भगवती के मंदिर में विराजित किया। मंदिर प्रांगण में महिलाओं की ओर से भजनों का जगराता आयोजित किया गया। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि जगराता नवरात्रि पर रोज होगा। ग्रामीणों ने माता के दर्शन कर आर्शीवाद लिया। इस दौरान अनिल, हेमंत, निखिल, धीरज, मनोज, विजय, ममता, भवानी, गीता, लीला, पुष्पा आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *