भीमताल : भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत जंगलिया गांव में शनिवार को हुई बारिश से स्थानीय निवासी बिपिन चंद्र के मकान के ऊपर मलबा आ गया। वही ग्राम ग्राम पंचायत अलचौना के नैल गांव निवासी मोहन चंद्र के मकान की सुरक्षा दीवार टूट गई। स्थानीय लोगों ने मकान से सामान हटवाकर दूसरी जगह रखवाया। जानकारी देते हुए प्रधान पति प्रेम कुल्याल ने बताया कि शनिवार को हुई बारिश से जंगलियागांव के शिमाला निवासी बिपिन चंद्र के मकान के ऊपर से मलबा आ गया। जिससे विपिन चंद्र के आवासीय भवन को खतरा हो गया। वही मवेशियों और घर के सामान को दूसरी जगह रखवाया गया। साथ ही चारू चंद्र ओर त्रिलोक सिंह के घर की सुरक्षा दीवार को नुकसान पहुंचा है। जिसके चलते राजस्व विभाग के अधिकारियों को सूचित कर उचित कार्यवाही की मांग की।