विधायक कैड़ा ने तल्ला रामगढ़ में पंजीकृत श्रमिकों को बांटी टूल किट

Social Reporting

भीमताल: विधानसभा भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा ने रामगढ़ ब्लॉक के तल्ला रामगढ़ में उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों को टूल किट वितरित की। इस अवसर पर विधायक कैड़ा ने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में श्रमिकों के कल्याण हेतु कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं में श्रमिकों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति, श्रमिकों की बालिकाओं की शादी के लिए आर्थिक सहायता, प्रसूति महिलाओं के लिए आर्थिक सहयोग, और श्रमिक की मृत्यु के पश्चात उनके आश्रितों को आर्थिक सहायता शामिल हैं।
विधायक कैड़ा ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री के प्रयासों से श्रमिकों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और रक्त जांच की भी सुविधा प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं को देखते हुए भीमताल, धारी, ओखलकांडा, रामगढ़, और भीमताल ब्लॉक में न्याय पंचायत स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक श्रमिक लाभान्वित हो रहे हैं। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अंकित पांडे, नंदन कोरंगा, मंडल उपाध्यक्ष अभिषेक नेगी, मोहन बिष्ट, देवेंद्र बिष्ट, कुंदन चिलवाल, पूरन सुयाल, प्रधान बसंत शाह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *