भीमताल में दो घंटे जाम में फंसे रहे सैलानी

Social Reporting

भीमताल, सलड़ी और रानीबाग में लगा जाम

भीमताल । रविवार को सैलानियों की चहल पहल के चलते सुबह से शाम तक भीमताल, सलड़ी, रानीबाग और चंदादेवी तक जाम लगा रहा। रविवार की शाम पांच बजे से सात बजे तक जाम में फंसे होने से सैलानी परेशान रहे। जाम खोलने में पुलिस भी नजर नहीं आई। डांठ, बाईपास, गोरखपुर चौराहे पर जाम की समस्या बनी रही। इससे व्यापारी भी परेशान रहे। सैलानियों के आने से पर्यटन कारोबार बेहतर होने से पर्यटन कारोबारी खुश नजर आए। भीमताल के लोगों ने जाम से निजात के लिए पार्किंग निर्माण की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *