मां नंदा-सुनंदा के डोले में माता के जयकारों की धूम

Social Reporting

भीमताल में मां नंदा-सुनंदा के डोले का भ्रमण कराया

भीमताल। नगर के श्री 10008 वनखंडी महाराज आश्रम भीमताल में बुधवार को मां नंदा-सुनंदा का डोला निकाला गया। माता के डोले में महिलाएं और पुरुष मां के जयकारों में झूमते हुए नजर आई। मल्लीताल बाजार, तिकोनिया, तल्लीताल बाजार से होते हुए डोला आश्रम पहुंचा। माता के भजनों पर सैलानी भी झूमते हुए नजर आए। गुरुवार को वानखंडी आश्रम में पूजा अर्चना और हव यज्ञ के बाद भंडारा आयोजित किया जाएगा। डोले में वानखंडी महाराज, कथा वाचक नीरज महादेव, सुनील जोशी, चेयरमैन देवेंद्र सिंह चनौतिया, नितिन राणा, मनोज भट्ट, विनीत जोशी, प्रदीप पाठक, गौतम मटियाली, भरत लोशाली, आशु पाठक, मदन गिरी, भास्कर भगवाल, संजय बिष्ट, पंकज जोशी, महेश भगत आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *