भीमताल : भीमताल पुलिस ने शनिवार को चेकिंग अभियान के दौरान दो युवकों पर कार्रवाई की। थानाध्यक्ष जगदीप सिंह नेगी ने बताया कि तिकोनिया तिराहे पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था, जिसके दौरान एक युवक को सड़क पर स्टंट करते हुए पकड़ा गया, जबकि दूसरे को नशे की हालत में बाइक चलाते हुए गिरफ्तार किया गया।पुलिस के अनुसार, ऋषभ नामक युवक अपनी बाइक से मुख्य सड़क पर स्टंट कर रहा था। जब उसे रोका गया तो उसने अपने दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए, जिसके चलते पुलिस ने उसकी बाइक को जब्त कर लिया। इसके अलावा, भीमताल के ही निवासी हितेश परगाई को नशे की हालत में बाइक चलाने पर गिरफ्तार किया गया।इस अभियान में एसआई रविंद्र राणा, ललित आगरी और सुमित शामिल रहे । पुलिस का कहना है कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।