वेतन और एरियर के लिए धरने पर बैठे जलसंस्थान कर्मी

Social Reporting

वेतन और एरियर नहीं दिए जाने पर कर्मचारियों ने की नारेबाजी

भीमताल। वेतन और बढ़ा हुआ एरियर नहीं दिए जाने से नाराज उत्तराखंड जलसंस्थान संविदा श्रमिक संघ के कर्मचारियों ने बुधवार को भीमताल जलसंस्थान कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने ठेकेदार पर समय से वेतन नहीं देने और बढ़े हुए एरियर को नहीं देने पर नारेबाजी की। भीमताल संविदा कर्मचारी संघ अध्यक्ष कमल कनौजिया ने कहा कि कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति खराब हो रही है। कर्मचारी अपने बच्चों की स्कूल फीस भी जमा नहीं कर पा रहे हैं। विभागीय अधिकारियों की ओर से शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे परेशान होकर कर्मचारियों को धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने कहा उन्हें वेतन हर महीने नहीं दिया गया तो वह काम नहीं करेंगे। धरने में गोपाल आर्या, नीरज रावत, प्रकाश चंद्र, महेंद्र पोखरिया, गोपाल रावत, हितेश फुलारा आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *