भीमताल। भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा ब्लॉक में स्थित देवगुरु मंदिर के सौंदर्य करण व टीन शेड के लिए विधायक राम सिंह कैड़ा ने 3 लाख की धनराशि की घोषणा की। विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा देव गुरु मंदिर से लाखों श्रद्धालुओं की आस्था जुड़ी है। मंदिर में टीन शेड नहीं होने से धार्मिक कार्यों को करने में ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने मंदिर परिसर में टीन शेड का निर्माण ओर सौंदर्य करण करने की मांग की थी। जिसपर विधायक निधि से 3 लाख की धनराशि देने की घोषणा की है। कहा की पूर्व में भी विधायक निधि से मंदिर का सौंदर्य करण कराया गया है।