अपने कर्तव्यों के प्रति ईमानदार होते हैं स्काउट गाइड

Social Reporting शिक्षा

भीमताल। हरमन माइनर स्कूल भीमताल में मंगलवार को स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिवि का आयोजन किया गया। जिला संगठन स्काउट आयुक्त वैभव गौड़, स्काउट मास्टर विकास भारती और विद्यालय प्रधानाचार्य ने स्काउट ध्वज फहराकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वैभग गौड ने संबोधित करते हुए कहा स्काउट गाइड अपने कर्तव्यों के प्रति ईमानदार रहते है। कहा की उनमें अनुशासन, समाज सेवा और देश भक्ति के साथ देश, समाज और क्षेत्र के विकास करने की क्षमता होती है। प्रशिक्षण शिविर में प्राथना, झंडा गीत, नियम प्रतिज्ञा, प्राथमिक उपचार, स्काउट के सिद्धांत, इतिहास का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य महिमा भट्ट ने कहा स्काउट जीवन जीने की विशिष्ट कला सिखाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *