भाजपा सदस्यता अभियान 2024 के तहत अमृतपुर शक्ति केंद्र में समीक्षा बैठक का आयोजन

Social Reporting

भीमताल : भाजपा के सदस्यता अभियान 2024 (संगठन पर्व) के तहत आज अमृतपुर शक्ति केंद्र में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला मंत्री नितिन राणा ने शक्ति केंद्र प्रवासी के रूप में भाग लिया और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाकर पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया।बैठक के दौरान, सदस्यता अभियान के जिला संयोजक खीमा शर्मा ने जानकारी दी कि अभियान का प्रथम चरण 25 सितंबर को समाप्त होगा। उन्होंने बताया कि यह अभियान भाजपा को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है।
बैठक के बाद, कार्यकर्ताओं की टोली ने बूथ संख्या 143 (अमृतपुर) और बूथ संख्या 144 (अमिया डहरा) में घर-घर जाकर ग्रामवासियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और ऐतिहासिक उपलब्धियों के बारे में चर्चा की। इस दौरान कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम में जिला सदस्यता संयोजक खीमा शर्मा, मंडल प्रवासी महेश खुल्वे, जिला मंत्री योगेश रजवार, जीवन मेहरा, मधुसूदन पलड़िया, हेम पलड़िया, पंकज मेहरा, नरोत्तम जोशी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *