महिलाओं को दी पोषण आहार की जानकारी

Social Reporting

भीमताल । बाल विकास परियोजना भीमताल की ओर से शनिवार को आंगनबाड़ी केंद्र अलचौना में पोषण दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम लाभार्थी महिलाओं की गोदभराई की गई। साथ ही महिलाओं को पौष्टिक आहार और मोटे अनाज को लेकर प्रेरित किया। कार्यक्रम में लीला आर्य को सम्मानित किया गया। इस दौरान सीडीपीओ डॉ रेनू मर्तोलिया, क्षेत्र परिवेक्षिका हेमा मासिवाल, रेनू मेहरा, दया, बोरा, मंजू पांडे, लीला जोशी, उमा पांडे, निर्मला, आशा, हेमा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *