आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण माह का शुभारंभ

Social Reporting

कुपोषण और एनीमिया से बचाव पर दी गई जानकारी

भीमताल : आंगनबाड़ी चापड़ में राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत पोषण माह का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर ज़िला पंचायत सदस्य भावना कपिल और आंगनबाड़ी केंद्र गंगोली के ग्राम प्रधान ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । कार्यक्रम के दौरान भावना कपिल ने उपस्थित लोगों को एनीमिया से बचाव और कुपोषण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं और बच्चों के पोषण की आवश्यकता पर ज़ोर देते हुए कहा कि सही पोषण बच्चों के समुचित विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस मौके पर उपस्थित अन्य लोगों ने भी पोषण के महत्व पर अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम में वार्ड मेम्बर सुमन नेगी, बबीता देवी, राधा देवी, चंपा देवी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं मौजूद रहीं। उन्होंने पोषण माह के दौरान स्थानीय समुदाय में जागरूकता फैलाने और पोषण संबंधित विभिन्न गतिविधियों को सफलतापूर्वक संचालित करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *