भीमताल : विधानसभा भीमताल क्षेत्र के अंतर्गत पसौली – लुगड़ – भोडिया मोटर मार्ग पर जल्द ही डामरीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा । इस परियोजना के लिए 2 करोड़ 19 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृति की गई है। लंबे समय से इस सड़क पर डामरीकरण न होने से ग्रामीणों और किसानों को बरसात के समय आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
ग्रामीणों की इस मांग पर त्वरित कार्रवाई करते हुए विधायक राम सिंह कैड़ा ने डामरीकरण और सड़क सुधारीकरण कार्य के लिए टेंडर जारी कराया गया । जल्द ही सड़क पर पुनर्निर्माण और डामरीकरण का कार्य प्रारंभ हो जाएगा।उन्होंने कहा कि “सड़क निर्माण और डामरीकरण का कार्य तेजी से किया जाएगा ताकि ग्रामीणों को आवागमन में कोई दिक्कत न हो और वे अपने उत्पाद आसानी से मंडियों तक पहुंचा सकें। हमारा लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास है।”