विधायक कैड़ा ने वन विभाग व पी डब्ल्यू डी के अधिकारियों संग की बैठक, शीघ्र तैयार होगी पटरानी मोटर मार्ग की डीपीआर

भीमताल : ओखलकांडा ब्लॉक के ग्राम सभा पटरानी में सोमवार को विधायक राम सिंह कैड़ा ने वन विभाग और लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में विधायक कैड़ा ने पटरानी गाँव को जोड़ने वाले मोटर मार्ग की डीपीआर शीघ्र तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए। विधायक ने बताया […]

Continue Reading

जमरानी बांध रोड चौड़ीकरण में लापरवाही, कृषि भूमि टूटने से ग्रामीणों में रोष

भीमताल । ग्राम पंचायत डहरा क्षेत्र में जमरानी बांध परियोजना के तहत सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी है, लेकिन सुरक्षा के कोई ठोस इंतजाम न होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कटिंग का कार्य तो तेजी से किया जा रहा है, लेकिन रॉक बोल्डिंग का कार्य बेहद धीमी […]

Continue Reading

क्वैराला कालाआगर में लगा समान नागरिक संहिता विवाह पंजीकरण शिविर

भीमताल । नैनीताल जिले के दूरस्थ ओखलकांडा ब्लॉक के ग्राम सभा क्वैराला और कालाआगर के अंतर्गत समान नागरिक संहिता विवाह पंजीकरण शिविर का आयोजन राकेश गोस्वामी सीएससी सेंटर वालों के द्वारा किया गया गया। शिविर में ग्रामीणों के मैरिज सार्टिफिकेट बनाए गए। साथ ही लोगों को अधिक से अधिक सार्टिफिकेट बनाने के लिए प्रेरित किया […]

Continue Reading

भीमताल क्षेत्र के मोटर मार्गों को मिले पीएमजीएसवाई फेज-4 में स्वीकृति : विधायक कैड़ा

भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी से भेंट कर भीमताल विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण सड़क नेटवर्क को मजबूत बनाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ व भीमताल ब्लॉक के कई गाँव आज भी मोटर मार्ग से वंचित हैं। वहीं, कई सड़कों का चौड़ीकरण, डामरीकरण और पुलों का […]

Continue Reading

भीमताल-हल्द्वानी मार्ग पर बाधा: सलड़ी के पास पहाड़ से मलबा गिरा, यात्री फंसे

भीमताल। रविवार को भीमताल-हल्द्वानी मोटर मार्ग पर सलड़ी में अचानक पहाड़ से भारी मलबा गिर गया। देखते ही देखते सड़क पर यातायात रुक गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। घंटों तक फंसे रहने से यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।घटना की जानकारी मिलते ही लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी मशीन मौके […]

Continue Reading

सरकार का ऐतिहासिक फैसला, दमुआढूंगा क्षेत्र की जनता को मिलेगा मालिकाना हक

भीमताल । उत्तराखंड सरकार ने दमुआढूंगा क्षेत्र की जनता को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य सरकार ने इस क्षेत्र के हजारों लोगों को उनके घर और ज़मीन पर मालिकाना हक देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।दर्जा राज्य मंत्री शंकर कोरंगा ने बताया कि यह फैसला राजस्व अधिनियम 1901 […]

Continue Reading

ई-रिक्शा डीलरों की होगी सघन जांच, बिना डीएल ई-रिक्शा होंगे सीज

भूमि विवाद मामलों में लैंडफ्रॉड एक्ट के तहत कार्रवाई: आयुक्त दीपक रावत भीमताल । आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शनिवार को कैम्प कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान जनता की समस्याएं सुनीं। कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान किया।जनसुनवाई में अधिकांश शिकायतें भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, झूठे मुकदमों और प्रतिबंधित पॉलिथीन की […]

Continue Reading

अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम हल्द्वानी की भूमि क्षति का एडीएम ने किया निरीक्षण

36 करोड़ से होगा तटबंध निर्माण कार्य भीमताल । अपर जिलाधिकारी नैनीताल शैलेन्द्र सिंह नेगी ने शनिवार को गोला नदी तटबंध क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम हल्द्वानी की भूमि क्षति का जायजा लिया और सिंचाई विभाग द्वारा किए जा रहे बाढ़ नियंत्रण व तटबंध सुरक्षा कार्यों की प्रगति देखी। गौरतलब […]

Continue Reading

वीर शहीद दीवान सिंह बिष्ट की 89वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, डोनपरेवा में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित

भीमताल: नैनीताल जनपद के कोटाबाग ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा डोनपरेवा में शनिवार को महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर शहीद दीवान सिंह बिष्ट की 89वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। शहीद के स्मारक स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर शहीद दीवान सिंह बिष्ट आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में […]

Continue Reading

हल्द्वानी में वार्ड 47 और 48 में जन सुविधा शिविर सफलतापूर्वक आयोजित

भीमताल: जिलाधिकारी के निर्देशानुसार शुक्रवार को हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 47 और 48 में जन सुविधा शिविरों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। वार्ड 47 के लिए शिविर का आयोजन शिवकालीधाम मंदिर, पुष्प विहार (पार्षद आवास के पास) तथा वार्ड 48 के लिए पलक बैंक्वेट हॉल, हल्द्वानी में प्रातः 10 बजे से दोपहर […]

Continue Reading