आरोह कुलेठा और पियूष कपिल ने जीता स्वर्ण पदक

Social Reporting

भीमताल – खेल निदेशालय उत्तराखंड के तत्वाधान में 14 से 16 सितंबर तक आयोजित राज्य स्तरीय सामान्य बालक वर्ग की जुजुत्सु प्रतियोगिता में ओरौ मार्शल आर्ट्स भीमताल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में आरोह कुलेठा और पियूष कपिल ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल से स्वर्ण पदक हासिल किए। यह प्रतियोगिता रुद्रपुर के मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में संपन्न हुई।
ओरौ मार्शल आर्ट्स भीमताल के मुख्य कोच एवं सिकाई इंडिया महासचिव सिहान हिमांशु कुलेठा ने सफल खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि जुजुत्सु मार्शल आर्ट आत्मरक्षा के लिए सर्वोत्तम कला है, विशेष रूप से बालिकाओं के लिए यह अत्यंत उपयोगी है।खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जुजुत्सु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रेंसी विनय जोशी, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र चनोतिया, कोच अनीता बोरा और सभी अभिभावकों ने आरोह और पियूष को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *