15 और 16 को होगी भीमताल ब्लॉक स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता

Social Reporting

भीमताल । भीमताल ब्लॉक स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता 15 और 16 अक्टूबर को अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भीमताल में होगी। खंड शिक्षा अधिकारी केना चौहान ग्रोवर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बीईओ ने दो दिवसीय प्रतियोगिता को सफल बनाने को लेकर आयोजक मंडल को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। ब्लॉक समन्वयक डॉ चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता कनिष्ठ और वरिष्ठ दो वर्गों में आयोजित की जाएगी। विजयी प्रतिभागियों को नकद पुरुस्कार दिए जायेंगे। ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी आगामी 25 और 26 अक्टूबर को होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। ब्लॉक स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश सिंह बिष्ट होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *