पंचास्थानी कार्यालय कर रहा कर्मचारी सूची बनाने के काम
भीमताल (नैनीताल)। नैनीताल जिले में निकाय चुनाव को लेकर पंचास्थानी कार्यालय भीमताल ने मतदान ड्यूटी के लिए कर्मचारियों की सूची बनाना शुरु कर दिया है। पंचास्थानी कार्यालय के वरिष्ठ सहायक कैलाश सिंह ने बताया कि निकाय चुनाव को लेकर पंचास्थानी कार्यालय और एनआईसी की ओर से मतदान के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी को लेकर सूची मांगी जा रही है। इसके लिए एनआईसी में 12 कर्मचारियों को तैनात किया है। एनआईसी की ओर से कर्मचारियों की डाटा सूची तैयार की जाएगी। साथ ही राज्य निर्वाचन आयोग से जो दिशा निर्देश मिलेंगे उसके तहत कार्यवाही की जाएगी।