भट्ट ने जनता से भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील
भीमताल : विधानसभा भीमताल के ग्राम दोगड़ा में जंगलियागांव से जिला पंचायत सदस्य पद के भाजपा अधिकृत प्रत्याशी अनिल चनौतिया के समर्थन में एक जनसभा का आयोजन किया गया।
सभा के दौरान वक्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए ग्रामीणों से अपील की कि वे विकास की गति को बनाए रखने के लिए चनौतिया को भारी बहुमत से विजयी बनाएं। वक्ताओं ने उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, स्वच्छ भारत मिशन सहित अनेक योजनाओं के लाभ गिनाते हुए कहा कि भाजपा की सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है।
सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही और सभी ने प्रत्याशी को समर्थन देने का भरोसा जताया।