सिलौटी और खड़की में लोगों को जागरूक किया
भीमताल। नौकुचियाताल के खड़की और सिलौटी में गुलदार के आबादी क्षेत्र में दिखाई देने से ग्रामीण घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य दुर्गादत्त पलड़िया ने बताया कि गुलदार का आतंक लोगों में बना हुआ है। उन्होंने कहा कि गुरुवार की रात गुलदार ने एक कुत्ते को हमला कर मार दिया। शुक्रवार को वन विभाग के वन दरोगा किशन भगत ने सिलौटी और खड़की में टीम के साथ ग्रामीणों को जागरूक किया। उन्होंने घर से बाहर अकेले नहीं निकलने की अपील की। साथ ही कहा कि टीम की ओर से गश्त की जा रही है। इस दौरान जीवन रजवार, हेमू सुयाल, बबिता मौजूद रहे।