संदीप तिवारी ने चमोली में जिलाधिकारी का कार्यभार ग्रहण किया

Social Reporting

चमोली: शनिवार को संदीप तिवारी ने चमोली के जिलाधिकारी का पद औपचारिक रूप से ग्रहण कर लिया। नए जिलाधिकारी के कार्यालय पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।संदीप तिवारी 2017 बैच के यूके कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पूर्व वे कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) के प्रबंधक निदेशक और नैनीताल जिले के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के पद पर कार्यरत रहे हैं। उनके नए कार्यभार संभालने से क्षेत्र में नई ऊर्जा और दिशा की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *