हल्द्वानी की मीनाक्षी पांडे ने सेना में लेफ्टीनेंट का पद किया हासिल

Social Reporting

हल्द्वानी: आवास विकास की रहने वाली मीनाक्षी पांडे ने भारतीय सेना में लेफ्टीनेंट बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। चेन्नई में आयोजित पासिंग आउट परेड के दौरान उन्हें यह गौरवपूर्ण पद सौंपा गया। मीनाक्षी ने सीडीएस परीक्षा पास कर यह मुकाम हासिल किया है।
मीनाक्षी के पिता विकास पांडे एमबीपीजी कॉलेज में कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता विमला पांडे सरकारी शिक्षिका हैं। मीनाक्षी ने अपनी स्कूली शिक्षा निर्मला कॉन्वेंट, हल्द्वानी से पूरी की, और फिर वनस्थली विद्यापीठ से बीटेक की डिग्री प्राप्त की। बीटेक के बाद उन्होंने सीडीएस परीक्षा पास की, जिसके बाद उन्हें सेना में लेफ्टीनेंट के पद के लिए चुना गया।
अपनी इस सफलता का श्रेय मीनाक्षी ने अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया। उनके इस उपलब्धि पर परिवार और हल्द्वानी के लोगों में खुशी की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *