भीमताल : भारतीय वायुसेना के अग्निवीर भर्ती कार्यक्रम के तहत वायुसैनिक चयन केन्द्र, नई दिल्ली की एक टीम ने आज राजकीय इंटर कॉलेज चाफी, पदमपुरी और गुनियालेख में छात्रों को जानकारी दी। इस कार्यक्रम का नेतृत्व सार्जेंट संजय कुण्डू ने किया।
टीम ने छात्रों को अग्निवीर भर्ती की पूरी प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, शारीरिक मापदंड, और अग्निवीर बनने के लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही, उन्होंने बताया कि अग्निवीरों के लिए चार साल बाद आरक्षित सीटों का लाभ कैसे प्राप्त होगा।
सार्जेंट कुण्डू ने कहा, “हम छात्रों को इस भर्ती प्रक्रिया के सभी पहलुओं से अवगत कराने के लिए यहाँ आए हैं, ताकि वे सही दिशा में आगे बढ़ सकें।”
इस कार्यक्रम में सार्जेंट दीपक केशरी और प्रशासनिक सहायक दुष्यंत भी मौजूद रहे। आगे जानकारी दी गई कि 26 सितम्बर को दोगड़ा, ज्योलीकोट, और पटुवाडांगर के राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रशिक्षण दिया जाएगा।