डिप्टी कलेक्टर बनीं सौम्या गर्बियाल, भीमताल में मनाया गया जश्न

Social Reporting

भीमताल : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा 2021 के परिणाम घोषित होने पर सौम्या गर्बियाल ने डिप्टी कलेक्टर का पद प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। सौम्या गर्बियाल, जो मूल रूप से धारचूला की निवासी हैं और वर्तमान में भीमताल में रह रही हैं, की इस उपलब्धि पर भीमताल में हर्ष और उल्लास का माहौल है।
सौम्या की इस सफलता पर मंडल अध्यक्ष कमला आर्य, कमलेश रावत, योगेश तिवारी, मीनाक्षी आर्य, पारस चंद्र, मंजू जोशी, और डीआर आर्य जी ने उनके विकास भवन स्थित आवास पर जाकर उन्हें स्मृति चिन्ह देकर बधाई दी।
इस मौके पर कमला आर्य ने कहा, “सौम्या की सफलता हमारे लिए गर्व की बात है और यह सभी युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत है। हम सौम्या के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।”
सौम्या की इस उपलब्धि ने क्षेत्र के बच्चों और युवाओं में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार किया है। भीमताल के लोगों ने उनकी इस कामयाबी पर खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *