भीमताल : हरमन माइनर डिग्री कॉलेज में गुरुवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विविध खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम सभा ढुंगसिल के ग्राम प्रधान श्री मुन्ना लाल द्वारा की गई। इस आयोजन में क्रिकेट, बैडमिंटन, कैरम और शतरंज जैसे खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें कॉलेज के बीए, बीएससी और बीएड के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिताओं में बैडमिंटन के खेल में हिमानी और लक्ष्मी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विजेता का खिताब जीता। कैरम में दिया और शतरंज में पारस ने अपने कौशल का परिचय देते हुए जीत हासिल की। क्रिकेट प्रतियोगिता में बीए की करूणा, हिमानी, निक्की, सुस्मिता, नेहा और पूनम की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विजय प्राप्त की।कार्यक्रम की प्राचार्या डॉ. मुक्ता ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि यह मानसिक विकास और अनुशासन भी सिखाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि खेल एक प्रकार का व्यायाम है जो हमारे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।
इस अवसर पर राजेन्द्र सिंह खाती, बीना नेगी चौधरी, पूजा आर्या, डॉ. विनीता राय, डॉ. मंजू नेगी, नेत्र प्रसाद गौतम, शीतल सिंह मौर्या, डॉ. सतीश चन्द्र, डॉ. हेमा मेहरा, गणेश चन्द्र, राम कृष्ण आर्या, नीरज कुमार, मुकेश आर्य, पूजा आर्या, शालिनी भारती, राहुल कुमार, दीपक देसवाल, नितिन भगवाल, दिगम्बर खनेड़ा, डॉ. पूनम मेहता, तनूजा, दीपा और भुवन पलड़िया शामिल थे।