पतलोट में 415 श्रमिकों को बांटे टूल किट

Social Reporting

भीमताल। ओखलकांडा ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा ने उत्तराखंड भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मगार बोर्ड में पंजीकृत 415 श्रमिकों को टूल किट सामग्री वितरण की। कैड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार में श्रमिकों के कल्याण के लिए कर्मकार बोर्ड एवं श्रम विभाग ने अनेकों योजनाएं चला रही हैं। श्रमिकों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति, श्रमिकों की बालिकाओं के विवाह के लिए आर्थिक सहायता, प्रसूति महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता एवं श्रमिक की मृत्यु के पश्चात उसके आश्रितों को आर्थिक सहायता प्रमुख रूप से संचालित है। साथ ही मुख्यमंत्री और विधायक के प्रयासों से श्रमिकों के निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्त जांच की भी व्यवस्था की गई है। जनता की समस्याओं को देखते हुए भीमताल क्षेत्र के धारी, ओखलकांडा, रामगढ़ व भीमताल ब्लाक कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *