भीमताल : भीमताल में आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। 100 मीटर बालक वर्ग में हल्द्वानी के लक्की ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि ओखलकांडा के तेज सिंह दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में हल्द्वानी की अनुष्का मिश्रा ने पहला और कोटाबाग की टीना ने दूसरा स्थान हासिल किया।
छह सौ मीटर दौड़ में रामनगर के आशीष ने पहला स्थान प्राप्त किया और तेज सिंह ने एक बार फिर दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया। बालिकाओं की छह सौ मीटर दौड़ में रामनगर की प्रीति जोशी ने पहला और धारी की मानसी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में पहले और दूसरे स्थान पर रहे बच्चे अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। इस अवसर पर मान सिंह, पूरन नयाल, अमित जोशी, किरन कांडपाल और लक्ष्मी काला आदि लोग उपस्थित रहे।