लेक्स इंटरनेशनल स्कूल में कत्थक नृत्य व्याख्यान का आयोजन

Social Reporting

भीमताल: लेक्स इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को एक विशेष कत्थक नृत्य व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य एसएस नेगी और प्रसिद्ध कत्थक कलाकार डॉ. दीपा जोशी ने दीप प्रज्वलित कर किया।
डॉ. दीपा जोशी ने विश्वनाथ स्तुति के साथ अपने नृत्य की शुरुआत की, जिसके बाद उन्होंने उपज, ठाठ, उठान, आमद और लड़ी जैसी प्रमुख शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुतियों को प्रदर्शित किया। उन्होंने अपने व्याख्यान में बताया कि शास्त्रीय नृत्य और संगीत बच्चों को समाज में एक विशेष पहचान दिलाने में सहायक होते हैं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्रों, शिक्षकों और अन्य स्टाफ ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस सांस्कृतिक आयोजन ने छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *