नैनीताल जिले के लिए 30 करोड़ की विधायक निधि मंजूर

Social Reporting

जिले की छह विधानसभाओं के लिए स्वीकृत

भीमताल। नैनीताल जनपद की छह विधानसभाओं के लिए शासन से 30 करोड़ की धनराशि मंजूर हो गई है। प्रत्येक विधायक के लिए 5 करोड़ की धनराशि मंजूर हुई है। विधायकों की ओर से भेजे जाने वाले प्रस्तावों के साथ विधायक निधि की धनराशि भी जारी होने लगी है। सीडीओ अशोक कुमार पांडे ने कहा कि छह विधानसभाओं के लिए विधायक निधि मंजूर हुई है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधायक को पांच करोड़ की धनराशि मिलती है। सीडीओ ने कहा कि विकास कार्यों में विधायक निधि जारी करना शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *