भीमताल में जंगली सूअरों का आतंक

Social Reporting

खेतों में लगी फसलें कर दी नष्ट

भीमताल। भीमताल में बीते कुछ दिनों से जंगली सूअरों का आतंक बना हुआ है। जंगली सूअर खेतों में लगी फसलें नष्ट कर दी है। इसके चलते स्थानीय लोग परेशान हैं। ब्लॉक रोड निवासी प्रकाश पाठक ने बताया कि सोमवार की सुबह जंगली सूअरों के झुंड ने उनके खेतों में लगी फसलों को नष्ट कर दिया। उन्होंने कहा कि जंगली सूअर भगाने पर हमला करने को आ रहे हैं। इससे लोग उन्हें भगाने में भी डर रहे हैं। उन्होंने सरकार और वन विभाग से जंगली सूअरों को पकड़ने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। ताकि लोगों को परेशान न होना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *