नैनीताल जिले में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, प्रभात फेरियों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

भीमताल। 77वां गणतंत्र दिवस सोमवार को नैनीताल जिले में पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ ही जिले भर में प्रभात फेरियां निकाली गईं, देशभक्ति गीत गूंजे और वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।जिले के समस्त सरकारी व गैर-सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों एवं अन्य कार्यालयों में प्रातः […]

Continue Reading

नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, लदफौड़ा का रिसोर्ट सील

बिना अनुमति संचालित रिसोर्ट पर उप जिलाधिकारी की बड़ी कार्रवाई भीमताल । धारी ब्लॉक के लडफौड़ा क्षेत्र में बिना पर्यटन विभाग, खाद्य सुरक्षा एवं अग्निशमन विभाग की अनुमति के संचालित एक रिसोर्ट को सोमवार को उपजिलाधिकारी अंशुल भट्ट ने सीज कर दिया। जांच में सामने आया कि रिसोर्ट के पास आवश्यक विभागीय अनुमतियां नहीं थीं।पर्यटन […]

Continue Reading

रानीबाग से बोहराकून तक भीषण जाम, पर्यटकों की छूटी ट्रेनें

भीमताल । रानीबाग से लेकर बोहराकून तक लगे लंबे जाम के कारण स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई पर्यटक समय पर रेलवे स्टेशन नहीं पहुंच पाए, जिससे उनकी ट्रेनें छूट गईं। लगातार लग रहे जाम से न केवल आमजन का समय और ऊर्जा बर्बाद हो रही है, बल्कि […]

Continue Reading

27 जनवरी को मनाया जाएगा यूसीसी दिवस, एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में होगा मुख्य कार्यक्रम

भीमताल । समान नागरिकता संहिता (यूसीसी) के लागू होने के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आगामी 27 जनवरी 2026 को यूसीसी दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर नैनीताल जनपद के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता एवं जनसहभागिता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।जनपद स्तर का मुख्य कार्यक्रम एमबीपीजी कॉलेज, […]

Continue Reading

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर गौलापार में वरिष्ठ नागरिकों की वॉलीबाल प्रतियोगिता, नैनीताल टाइगर्स विजेता

भीमताल । राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, गौलापार हल्द्वानी में वरिष्ठ नागरिकों द्वारा वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद उत्तराखंड, शिक्षा विभाग, खेल विभाग, जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग नैनीताल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।कार्यक्रम […]

Continue Reading

दो दशकों से भीमताल में फायर स्टेशन की माँग, आज तक नहीं हुई पहल

भीमताल। कुमाऊँ के पर्यटन द्वार के रूप में पहचान रखने वाले भीमताल में फायर स्टेशन की स्थापना की माँग क्षेत्रवासी पिछले करीब दो दशकों से करते आ रहे हैं, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है।सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी ने बताया कि भीमताल और इसके आसपास दर्जनों पर्यटन […]

Continue Reading

धारी ब्लॉक के दुदुली ग्रामसभा में हर घर पहुंची सौर ऊर्जा, ग्रामीणों ने प्रधान का जताया आभार

भीमताल। धारी विकासखंड अंतर्गत ग्रामसभा दुदुली के अम्दों तोक में ग्राम प्रधान गणेश बेलवाल द्वारा राज्य वित्त की धनराशि से प्रत्येक घर में सौर ऊर्जा (सोलर लाइट) का वितरण किया गया। इस पहल से ग्रामीणों को बिजली संबंधी समस्याओं से राहत मिली है।ग्राम प्रधान द्वारा की गई इस पहल से क्षेत्र में रात्रिकालीन रोशनी की […]

Continue Reading

ओखलकांडा में निर्माणाधीन मोटर पुल का विधायक कैड़ा ने किया निरीक्षण, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

भीमताल । ओखलकांडा विकासखंड के अंतर्गत भौनरा क्षेत्र में पंतोली नदी पर 1 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन मोटर पुल का विधायक राम सिंह कैड़ा ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर विधायक ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और संबंधित विभागीय अधिकारियों व ठेकेदार को शीघ्र […]

Continue Reading

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर क्वींस पब्लिक स्कूल में विविध कार्यक्रम, उत्कृष्ट बीएलओ व छात्र-छात्राएं सम्मानित

भीमताल । 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर हल्द्वानी स्थित क्वींस पब्लिक स्कूल में विविध जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने की। इस दौरान प्री-एसआईआर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ तथा स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में आयोजित पेंटिंग, क्विज, डिबेट […]

Continue Reading

मन की बात का हर एपिसोड प्रेरणादायी, एआई से बदलेगा भविष्य : मुख्यमंत्री

भीमताल । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को दून लाइब्रेरी, परेड ग्राउंड देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 130वें एपिसोड को सुना। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मन की बात का प्रत्येक एपिसोड समाज के लिए प्रेरणास्रोत होता है।मुख्यमंत्री ने कहा […]

Continue Reading