काला पट्टी बांधकर शिक्षकों ने की नारेबाजी

Social Reporting

प्रधानाचार्य के पदों पर सीधी भर्ती का शिक्षकों ने किया विरोध

भीमताल। जिले भर के माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों में प्रधानाचार्य के पदों पर सीधी भर्ती का विरोध करना तेज कर दिया है। भीमताल ब्लाक के राजकीय इंटर कॉलेज रौशिल में गुरुवार को शिक्षक-शिक्षिकाओं ने शिक्षक दिवस पर काली पट्टी बांधकर विरोध करते हुए नारेबाजी की। पूर्व मंडलीय मंत्री डॉ. कन्नू जोशी ने कहा कि प्रधानाचार्य के पदों पर सीधी भर्ती करने से शिक्षकों में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि प्रधानाचार्य के 692 पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इसमें एलटी संवर्ग को वंचित किया है और प्रवक्ता संवर्ग के सभी शिक्षक निर्धारित योग्यता के कारण सम्मालित नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दस प्रतिशत शिक्षक ही परीक्षा में शामिल हो पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को भीमताल में धरना प्रदर्शन होगा। विरोध करने वालों में डॉ. सुरेश रॉय, एसपी आर्य, नित्यानंद कांडपाल, प्रेम कांडपाल, दिनेश प्रसाद, प्रताप कुल्याल, आभा वर्मा शामिल रहे। वहीं ओखलकांडा ब्लाक के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़ौन में शिक्षकों ने भी काली पट्टी बांधकर विरोध किया। शिक्षकों ने प्रधानाचार्यों के पदों पर शतप्रतिशत प्रमोशन करने को कहा। साथ ही जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान शाखा अध्यक्ष उमा जोशी, मिथलेश, धमेंद्र सिंह बसेड़ा, कमल कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *