प्रधानाचार्यों की सीधी भर्ती के विरोध पर धरने में बैठे शिक्षक

Social Reporting

भीमताल शिक्षा विभाग कार्यालय में शिक्षकों ने किया धरना प्रदर्शन

भीमताल। शिक्षा विभाग कार्यालय में शुक्रवार को राजकीय शिक्षक संघ नैनीताल के शिक्षकों ने प्रधानाचार्यों के पदों पर सीधी भर्ती के विरोध पर धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. विवेक पांडे और मंत्री नमिता पाठक ने बताया कि प्रधानाचार्यों के पदों पर सीधी भर्ती कराने के फैसले के बाद से जिले भर के शिक्षक-शिक्षिकाओं में सरकार के लिए रोष है। कहा कि शिक्षक सीधी भर्ती का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो शिक्षक लंबे अरसे से पदोन्नति की आस से प्रधानाचार्य बनने की आस लगाए बैठे थे। लेकिन सीधी भर्ती से शिक्षकों को नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। पूर्व मंडलीय मंत्री डॉ. कन्नू जोशी, नवेंदु मठपाल ने कहा कि सरकार को शिक्षकों के हितों में सीधी भर्ती का फैसला रद्द करना होगा। शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन में डॉ. गोकुल मर्तोलिया, गिरीश कांडपाल, नवीन पांडे, राजकुमार चौधरी, जगदीश बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *