ओखलकांडा के टांडा में नहीं आ रहा पानी
भीमताल । ओखलकांडा की ग्रामसभा टांडा के ग्रामीण एक सप्ताह से पानी नहीं आने के चलते जलस्रोतों और गधेरों से पानी लाने को मजबूर है। जलसंस्थान विभाग के अधिकारियों को बताने के बाद भी समस्या हल नहीं हो पाई है। सामाजिक कार्यकर्ता मदन परगांई ने कहा कि विभाग की लापरवाही के चलते पानी की समस्या का हल नहीं हो पाई है। इसके चलते ग्रामीण कई किमी दूर गधेरों से पानी लाने को मजबूर हैं। परगांई ने कहा