भीमताल में स्कूल में गिरा पेड़ दो कारों को हुआ नुकसान

Social Reporting दुर्घटना

मंगलवार की देर रात केंद्रीय विद्यालय में गिरा पेड़

भीमताल। नौकुचियाताल मार्ग पर केंद्रीय विद्यालय के अंदर स्थित एक एक विशालकाय पेड़ के मंगलवार की रात गिरने से पेड़ स्कूल के अंदर खड़ी दो कारों को भारी नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही की पेड़ रात के समय गिरा अगर सुबह गिरा होता तो बच्चों और अन्य लोगों के लिए खतरा बन सकता था। पेड़ के गिरने से स्कूल परिसर में स्थित पंप हाउस में पेयजल आपूर्ति भी बंद रही। इससे लोग पानी के लिए परेशान रहे। निर्वतमान चेयरमैन देवेंद्र सिंह चनौतिया, सभासद रामपाल सिंह गंगोला ने कहा कि पेड़ मंगलवार की देर रात गिरने से बड़ा हादसा टल गया। लेकिन दो कारों को बेहद नुकसान पहुंचा है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को फोन कर नगर क्षेत्र में खतरा बने पेड़ों को जल्द से जल्द लॉपिंग या काटने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *