भीमताल: भीमेश्वर महादेव सेवा समिति द्वारा शनिवार को नशा विरोधी दौड़ का आयोजन किया, जिसका उद्देश्य नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाना और बच्चों को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना था। इस दौड़ में बच्चों से लेकर युवाओं तक कुल चार वर्गों में प्रतियोगिता आयोजित की गई। सब जूनियर बालक वर्ग में प्रथम स्थान एल पी के नवाज पठान, द्वितीय स्थान मल्लिकार्जुन के नितिन मंडल, और तृतीय स्थान माउंट अल्वेरन के रोनित ने हासिल किया। सब जूनियर बालिका वर्ग में माउंट एल्वर्न की बबिता गंगोला प्रथम, जीजीआईसी की दीक्षा द्वितीय और जीआईसी की पलक मेहरा तृतीय स्थान पर रहीं।
जूनियर बालक वर्ग में लीलावती पंत के नीरज रावत प्रथम, जीआईसी के पवन सिंह द्वितीय और हरमन माइनर स्कूल के शोभित तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर बालिका वर्ग में जीआईसी नौकुचियाताल की चित्रा बिष्ट प्रथम, एचजीएस की चांदनी गिरी द्वितीय और जीजीआईसी की अंजली रावत तृतीय स्थान पर रहीं।
सीनियर बालक वर्ग में एचजीएस के नितिन कुमार प्रथम, कृष्णा द्वितीय और युग चंद्रा तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर बालिका वर्ग में जीजीआईसी की तनिष्का जोशी प्रथम, मल्लिकार्जुन की कोमल जंतवाल द्वितीय और एचजीएस की मनीषा परगाई तृतीय स्थान पर रहीं।
ओपन टू ऑल बालक वर्ग में नीरज पांडेय ने प्रथम, मयंक उप्रेती ने द्वितीय और टीकम बिष्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ओपन टू ऑल बालिका वर्ग में चारु रावत ने प्रथम, चित्रा नयाल ने द्वितीय और चंद्रा ने तृतीय स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय सेना में कार्यरत रमन थापा, मैराथन धावक महेंद्र सिंह भंडारी, सामाजिक कार्यकर्ता हितेंद्र बिष्ट, और बीएसए के अध्यक्ष सचिन बेलवाल ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष शरद पांडेय, उपाध्यक्ष ईशु राठौर, सचिव सुनीता पांडेय, कोषाध्यक्ष ज्योति पूरी और अन्य सदस्यों ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उपसचिव और कार्यक्रम संयोजक रविन्द्र टम्टा ने भी आयोजन को सफल बनाने में अहम योगदान दिया।इस आयोजन ने न केवल नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने में सफलता प्राप्त की, बल्कि बच्चों और युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने का भी महत्वपूर्ण कार्य किया।