साइबर ठगी होने से बचा रेस्टोरेंट संचालक

Social Reporting

अनजान व्यक्ति ने फोन कर ठगी का प्रयास किया

भीमताल । रामलीला मैदान मार्ग में ब्लॉक रोड के रेस्टोरेंट संचालक प्रदीप पाठक से एक अनजान व्यक्ति ने फोन के माध्यम से गुरुवार को साइबर ठगी करने का प्रयास किया। लेकिन रेस्टोरेंट संचालक की सूझबूझ से वह ठगी का शिकार होने से बच गया। प्रदीप ने बताया कि गुरुवार को एक अनजान व्यक्ति का उनके मोबाइल पर फोन आया था। उन्होंने कहा कि उस व्यक्ति ने उन्हें उनका परचित होने की बात कहकर विश्वास में लिया और कहा कि एक व्यक्ति की ओर से उसका उधार लिया हुआ पैसा देना है। इसलिए आप अपना गोगल पे नंबर दे दीजिए ताकि उसमें पैसा डाल दिया जाए। पाठक ने कहा कि उन्होंने अपना गूगल पे नंबर दे दिया। उन्होंने कहा कि थोड़ी देर बाद उनके मोबाइल नंबर पर तीस हजार रुपये आने का मैसेज आया। पाठक ने कहा कि उन्हें शक होने पर उन्होंने बैंक से जानकारी ली तो उनके खाते में पैसा नहीं आया था। उन्होंने कहा कि पैसा नहीं आने पर उन्होंने उक्त व्यक्ति से पुलिस में शिकायत कहने की बात कहीं तो उसने फोन बंद कर दिया। पाठक ने कहा कि उनकी सूझबूझ से वह ठगी का शिकार होने से बच गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *