भीमताल। कांग्रेस के जिला सचिव विपिन चंद्रा की पत्नी चंपा चंद्रा का रविवार को लंबी बीमारी के चलते निधन होने पर कांग्रेसियों ने शोक व्यक्त किया। चंपा राजकीय विद्यालय में प्रवक्ता के पद पर तैनात थी। शोक व्यक्त करने वालों में नगर अध्यक्ष डीके डालाकोटी, चेयरमैन देवेंद्र सिंह चनौतिया, पूर्व चेयरमैन सतीश लाल वर्मा, सूरज मेहरा, नीरज कुमार, सौरभ रौतेला, भूपेंद्र कनौजिया, प्रदीप कुमार, मनोज आर्या, विपिन सनवाल, हर्ष नौलिया, खुशीराम, रीना आर्य, आशा आर्या, सीमा टम्टा, राकेश बृजवासी, रामपाल सिंह गंगोला, देवेंद्र सिंह फर्त्याल, ललित मेहरा, शुभम नैनवाल आदि मौजूद रहे।