खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का आयोजन
भीमताल(नैनीताल)। न्याय पंचायत स्तरीत खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को भीमताल मिनी स्टेडियम में हुआ। खेलकूद प्रतियोगिता के 60 मीटर दौड़ में शिखा आर्या प्रथम, 600 मीटर में मनीषा जोशी प्रथम, लंबी कूद में हिना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में माही सूर्या प्रथम, ऊंची कूंद कविता तिवारी ने बाजी मारी।बालक वर्ग 60 मीटर दौड़ में दीपक दानू प्रथम, 600 मीटर अरुण कुमार प्रथम, लंबी कूद शिवांक प्रथम, गोला फेंक दीपक दानू प्रथम, ऊंची कूद में चंदू साहनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर में खुशी आर्या, 200 मीटर आकांक्षा, 400 मीटर तनिष्का जोशी ने जीत हासिल की। प्रतियोगिता को सफल बनाने में उप शिक्षाधिकारी मान सिंह, मीरा सिंह, मदन खिमाल, हरीश पाठक, मोहम्मद आरिफ, हेम भट्ट, राकेश शुक्ला, जीवन बोरा शामिल रहे। नौकुचियाताल राजकीय इंटर कॉलेज में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य अनिल चनौतिया और पीटीए अध्यक्ष दुर्गादत्त पलड़िया ने किया। प्रतियोगिता में बालक वर्ग कबड्डी में नौकुचियाताल और बालिका वर्ग में जंगलियागांव की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 बालक वर्ग के 60 मीटर में निर्मल दुम्का प्रथम, बालिका वर्ग में आकांक्षा आर्या प्रथम, अंडर 17 बालक वर्ग के 100 मीटर दौड़ में मयंक प्रथम, बालिका वर्ग में काजल राजपूत प्रथम स्थान पर रही। चक्का और भाला फेंक में सूरज पलड़िया ने जीत हासिल की। प्रतियोगिता में संकुल प्रभारी सुरेश चंद्र सुयाल, ज्योति नेगी, गीता उपाध्याय, भानु रैक्वाल, विनीता चौहान, नीमा मर्तोलिया, सुनील कुमार, सुरेश चंद्र सुनाल शामिल रहे। धारी विकासखंड में युवा खेल कल्याण प्रांतीय रक्षा दल एवं शिक्षा विभाग की ओर से खेल महाकुंभ प्रतियोगिता 7 दिसंबर से आगर इंटर कॉलेज टांडी पोखराड के मैदान पर आयोजित होगी। बीईओ अंशुल जोशी ने बताया कि 7 दिसंबर को अंडर 14 वर्ग और 8 दिसंबर को अंडर 17 वर्ग और 9 दिसंबर को अंडर 19 वर्ग के विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे।

