छात्रवृत्ति के लिए विद्यार्थियों को करना होगा 31 तक आवेदन

पत्रकारिता शिक्षा

भीमताल (नैनीताल)। जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, ईबीसी और दिव्यांग वर्ग के विद्यार्थियों को पूर्वदशम और दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के लिए वर्ष 2023-24 के लिए छात्रवृत्ति आवेदनों का पोर्टल बुधवार से खोल दिया है। पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थी नवीन पंजीकरण और विगत वर्ष के पात्र छात्रवृत्ति आवेदनों के पंजीकरण से जुड़ सकेंगे। विभाग ने ऑनलाइन आवेदन के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल https//scholarships.gov.in का पोर्टल 6 से 31 दिसंबर तक खोला गया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि बुधवार से ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल खोला जा चुका है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का छात्रवृत्ति के लिए अपना आधार कार्ड बैंक से लिंक कराने के साथ कॉलेज और संस्थानों को संबद्धता प्रमाण पत्र समाज कल्याण विभाग को जमा करना होगा। साथ ही पोर्टल में ऑनलाइन आवेदन पत्र पर विद्यार्थी का गृह जनपद भरा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *