ओखलकांडा में टूल किट वितरित करती ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैडा

ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा ने ओखलकांडा में श्रमिकों को वितरित की टूल किट

Social Reporting

भीमताल : ओखलकांडा ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा ब्लॉक के नाई गाँव में उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों को टूल किट सामग्री वितरित की। इस अवसर पर कैड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार श्रमिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और श्रम विभाग द्वारा कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि इन योजनाओं में श्रमिकों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति, श्रमिकों की बेटियों की शादी के लिए आर्थिक सहायता, प्रसूति महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता, और श्रमिक की मृत्यु के बाद उसके आश्रितों को आर्थिक सहायता शामिल है। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विधायक राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से श्रमिकों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और रक्त जांच की व्यवस्था भी की गई है।
कमलेश कैड़ा ने कहा कि विधायक राम सिंह कैड़ा के मार्गदर्शन में भीमताल क्षेत्र के धारी, ओखलकांडा, रामगढ़ और भीमताल ब्लॉक में श्रमिकों के लिए कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक श्रमिकों को इन योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
ब्लॉक प्रमुख ने जोर देकर कहा कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए विधायक कैड़ा और भाजपा सरकार पूरी तरह से प्रयासरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *