भीमताल: नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 में लंबे समय से स्ट्रीट लाइटों के खराब होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में रात के समय अंधेरा होने के कारण जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है, जिससे स्थानीय निवासियों में डर का माहौल है।शुक्रवार को वार्ड के पूर्व सभासद दीपक आर्या ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) उदयवीर सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को जल्द से जल्द ठीक कराने की मांग की। सभासद ने बताया कि अंधेरे के कारण लोगों को रात के समय अपने घरों से बाहर निकलने में डर लगता है और दुर्घटनाओं की संभावना भी बनी रहती है।आर्या ने ईओ से अनुरोध किया कि स्ट्रीट लाइटों की समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए, ताकि लोगों को इस असुविधा से राहत मिल सके। स्थानीय निवासियों ने भी इस समस्या को लेकर नगर पालिका से जल्द से जल्द कार्रवाई की उम्मीद जताई है।