भीमताल : भीमताल मंडल के शक्ति केंद्र भीमताल प्रथम के अंतर्गत मंगलवार को रामलीला मैदान, मल्लीताल में सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान में शक्ति केंद्र संयोजक शरद पांडे और शक्ति केंद्र सदस्यता सहयोगी मनोज भट्ट के नेतृत्व में स्टाल लगाकर क्षेत्र के लोगों को सदस्यता अभियान से जोड़ा गया। इस अवसर पर मंडल सदस्यता सहयोगी महेश खुल्वे, पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप पाठक, पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज जोशी, मंडल महामंत्री कमलेश रावत, योगेश तिवारी, और युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष धन सिंह राणा सहित कई अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को सशक्त बनाना और अधिक से अधिक लोगों को सदस्यता अभियान के माध्यम से संगठन से जोड़ना था। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेकर लोगों को संगठन की विचारधारा और कार्यों से अवगत कराया।