भीमताल डाइट में तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन

Social Reporting

भीमताल (नैनीताल)। भीमताल डायट में तीन दिवसीय एसएमसी और एमटी प्रशिक्षण का बुधवार को
समापन हो गया । इस मौक़े पर 44 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र बाँटे गए । डायट के प्रभारी प्राचार्य डॉ विमल किशोर थपालियाल द्वारा प्रशिक्षण का लाभ एसएमसी सदस्यों तक पहुँचाने पर बल दिया ।प्रशिक्षण के समन्वयक डॉ सुमित पांडे एवं पी एस बुगला द्वारा पीपीटी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से समग्र शिक्षा ,आर टी ई अधिनियम 2009 , शिकायत निवारण प्रक्रिया, नई शिक्षा नीति, निपुण भारत अभियान, आईआरएसई कार्यक्रम, विद्यांजलि, मैथ विजार्ड, स्पेलिंग जीनियस, विद्यालय विकास योजना, बाल वाटिका, प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना, समावेशित शिक्षा, एसएमसी गठन और आपदाओं को लेकर चर्चा की गई । उक्त प्रशिक्षण को लेने वाले एम टी अपनी सीआरसी में स्थित विद्यालयों के एसएमसी को प्रशिक्षित करेंगे ।
प्रशिक्षण में रेखा तिवारी , राजेश नगरकोटी, हरीश बिष्ट ,राजेश जोशी के आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *