भीमताल (नैनीताल ) रामगढ़ ब्लॉक के ग्राम सभा सुपी में आंगनवाड़ी का भवन नहीं होने से बच्चे खुले मैदान में पढ़ाई करने क़ो मजबूर थे।बच्चों के ठीक से बैठने तक की व्यवस्था नहीं थी ग्रामीणों व अभिभावको द्वारा विधायक राम सिंह कैड़ा से आंगनवाड़ी भवन की मांग की गई।इस सम्बन्ध में विधायक कैडा ने विधायक निधि से आँगनबाड़ी भवन के निर्माण हेतु बजट स्वीकृति कर भवन का निर्माण भी करा दिया ।सोमवार को इस नव निर्मित भवन का लोकार्पण विधायक द्वारा किया गया विधायक ने बताया की हमारी सरकार का प्रयास शिक्षा व्यवस्था क़ो बेहतर बनाना व सबको साक्षर बनाना है ।ग्रामीणों ने आँगनबाड़ी भवन बनाने पर विधायक कैड़ा का फुल मालाओ से स्वागत कर आभार व्यक्त किया ! इस दौरान मंडल अध्यक्ष अंकित पांडेय, जिलापंचायत सदस्य कमलेश बिष्ट,प्रधान किशन मेहता, महेश मेहता, राकेश मेहता,बच्ची सिँह,आन सिंह, पान सिंह बिष्ट, डुगर सिंह, देवेंद्र बिष्ट,आदि लोग मैजूद रहे!
