अराजक तत्वों की हरकत से मधुमक्खियों का हमला, 8 लोग घायल

Social Reporting

भीमताल : नगर के नौकुचियाताल मार्ग पर बुधवार की शाम एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में 8 लोग मधुमक्खियों के हमले में घायल हो गए। यह घटना तब हुई जब कुछ अराजक तत्वों ने मधुमक्खियों के छत्ते पर पत्थर मारा, जिससे मधुमक्खियाँ भड़क उठीं और उन्होंने राहगीरों पर हमला कर दिया।
घायल मोहित श्रीवास्तव, जो अपने निजी काम से नौकुचियाताल जा रहे थे, ने बताया कि अचानक मधुमक्खियों ने उन पर और उनके आस-पास से गुजर रहे अन्य लोगों पर हमला कर दिया। मोहित के अनुसार, उन्हें सिर और हाथ में कुल चार जगहों पर मधुमक्खियों ने काटा। इसके बाद उन्होंने भीमताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जाकर अपना इलाज करवाया।

सीएचसी प्रभारी डॉ. हेमंत मर्तोलिया ने बताया कि शाम 4 बजे तक मधुमक्खियों के हमले में घायल हुए 8 लोग उपचार के लिए सीएचसी पहुंचे थे, जिनका प्राथमिक उपचार कर उन्हें छुट्टी दे दी गई। सभी घायलों की हालत अब सुरक्षित बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *