सीडीओ ने अधिकारियों के साथ की बैठक
भीमताल। सीडीओ अशोक कुमार पांडे ने बुधवार को विकास भवन में जल जीवन मिशन योजना के कार्य प्रगति को लेकर बैठक की। नैनीताल डिवीजन में निर्माण कार्य में धीमी गति होने पर सीडीओ ने नाराजगी जाहिर की। सीडीओ ने बताया कि जल जीवन मिशन में जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 113624 परिवारों को क्रियाशील पेयजल योजना से लाभांवित किया जाना है। उन्होंने कहा कि जिले में मात्र 24910 ग्रामीण परिवारों को ही मिल रहा था। वर्तमान समय में 11000 परिवारों को योजना का लाभ दिया जा चुका है। सीडीओ ने बताया कि जिले कुल 1008 ग्रामों में से 240 ग्रामों में एफएचटीसी प्रदान कर दिया गया है। साथ ही 102 ग्रामों में हर घर जल प्रमाणीकरण किया गया है। कहा की जल जीवन मिशन योजना में 1153.14 करोड़ रुपये की लागत से 1025 योजनाओं को स्वीकृति दी गई है।